टेलिग्राम टास्क के नाम पर 2,10,000/-रू की ठगी, तीन आरोपी गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद- साइबर ठग तकनीकी का गलत प्रयोग करके लोगों को ठगी का शिकार बना रहे है। ऐसे ही टेलिग्राम पर टास्क के बहाने धोखाधडी के एक मामले में साइबर थाना बल्लभगढ की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ में गर्ग कॉलोनी, बल्लभगढ वासी एक महिला ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 13 जून को उसे व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया जिसमें रेस्टोरेंट को प्रमोट करने के लिए कमेंट्स व रेटिंग करके पैसे कमाने बारे बताया गया था। उसकी सहमती के बाद उसे एक टेलिग्राम ग्रुप में जोड़ दिया गया और टास्क के नाम पर उससे दो बार पैस लगवाये जो लाभ के साथ उसे वापिस कर दिये गये। जिसके बाद ठगों ने उससे अलग-अलग टास्क के लिए 2,10,000/-रू अपने खाता में डलवाये और कोई पैसा वापिस नहीं दिया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने कार्रवाई करते हुए सलीम वासी गांव अजेसर जिला अजमेर, राजस्थान, सनिफ वासी गांव खाडिया खेडा जिला ब्यावर, राजस्थान व इकबाल वासी खोडिया खेडा, अजमेर, राजस्थान को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी सलीम खाताधारक है जिसने अपना खाता सनिफ को दिया था और सनिफ ने इस खाता को आगे ठगों को दिया था। वहीं इकबाल भी मामलें में खाताधारक है जिसके खाता में ठगी के 20 हजार रूपये आये थे और इसने पैसों को निकलवाकर इसने आगे ठगों को दे दिया था।

आरोपियों को माननीय अदालत में पेश जेल भेजा गया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related