गूगल जिओ की दोस्ती से बढ़ी चीन की टेंशन

Date:

(Front News Today) देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्री की 43वीं एजीएम में रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने देशवासियों को एक बड़ा तोहफा देने का एलान किया है और ये तोहफा है रिलायंस की कंपनी जियो ने… जिसने मेड इन इंडिया 5G सॉल्‍यूशन तैयार कर लिया है, बैठक में मुकेश अंबानी ने ये भी बताया कि Google और Jio साथ मिलकर एक ऑपरेटिंग सिस्टम बनाएंगे, जो एंट्री लेवल के 4G/5G स्मार्टफोन के लिए होगा। जियो और गूगल मिलकर भारत को 2G-मुक्त बनाएंगे। इसके लिए सर्च इंजन कंपनी गूगल ने जियो के प्लेटफॉर्म में 33,737 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है, गूगूल और जियो की इस दोस्ती ने चीन की टेंशन बढ़ा दी है… ये 5जी सॉल्‍यूशन भारत में वर्ल्ड क्लास 5G सर्विस उपलब्‍ध कराएगा। स्पेक्ट्रम मिलते ही इसका ट्रायल शुरू कर दिया जाएगा। स्वदेशी 5G सॉल्यूशन चीन की कंपनी हुआवी से टक्कर लेगा। इसे दुनियाभर में निर्यात भी किया जाएगा। इस 5जी तकनीक को अगले साल तक बाजार में उतार दिया जाएगा। इस सॉल्यूशन की सबसे खास बात है कि ये 100 फीसदी ‘मेड इन इंडिया’ होगा। जियो का 5जी सॉल्‍यूशन दूसरी टेलीकॉम कंपनियों को भी उपलब्‍ध कराया जाएगा। वहीं रिलायंस के इस एलान से चीन को तगड़ा झटका लगा होगा, क्योंकि चीन की टेलीकॉम इक्यूपमेंट बनाने वाली कंपनी हुआवी दुनियाभर में जासूसी के आरोपों में घिरी है जिसकी वजह से ब्रिटेन और अमेरिका हुआवी पर पाबंदी भी लगा चुके हैं ऐसे में जियो का 5G सॉल्‍यूशन हुआवी के लिए तगड़ा झटका साबित होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...