राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने हवलदार सुरेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया

Date:

राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल और मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज यहां 18 डोगरा रेजिमेंट के हवलदार सुरेश कुमार की शहादत पर शोक व्यक्त किया है। जिला मंडी के तहसील सदर के बग्गी तुंगल गांव के निवासी हवलदार सुरेश कुमार ने लेह लद्दाख में देश की सेवा करते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है।

शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाए व्यक्त करते हुए राज्यपाल ने कहा कि हवलदार सुरेश कुमार के सर्वोच्च बलिदान को राष्ट्र सदैव याद रखेगा और वह सभी के लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि शोक की इस घड़ी में पूरा राज्य शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि सुरेश कुमार के अदम्य साहस और बलिदान को कृतज्ञ राष्ट्र हमेशा याद रखेगा।

मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस अपूर्णीय क्षति को सहन करने की प्रार्थना की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सिटी प्रेस क्लब के दीपावली मिलन में दिखी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल

-भाजपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्षों समेत राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत...

पीड़ित प्रवासी परिवार की मदद को आगे आए नीरज शर्मा, स्वयं दिए 50 हजार रुपये

प्रवासी महापंचायत में अन्य लोगों से भी कराई लाखों...

ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम सैनी का आभार : राजेश नागर

753 करोड़ रुपये के एलिवेटेड फ्लाईओवर का 17 दिसंबर...