अन्तरराष्ट्रीय मिंजर मेला हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न

Date:

विधायक नीरज नैय्यर ने की अध्यक्षता

चंबा, 4 अगस्त

अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला- 2024 आज हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ ।

विधायक नीरज नैय्यर ने शोभा यात्रा की अगुवाई की । शोभा यात्रा अखंड चंडी पैलेस से आरम्भ हुई तथा लोअर जुलाहखड़ी के मंजरी गार्डन से रावी नदी में पारम्परिक तरीके से मिंजर विसर्जन के साथ सम्पन्न हुई।

शोभा यात्रा में देवी-देवताओं की पालकियां, सांस्कृतिक दल, पुलिस तथा होमगार्ड जवानों सहित स्थानीय लोगों ने भाग लिया ।

इससे पूर्व वह ऐतिहासिक चौगान में आयोजित दंगल प्रतियोगिता में शामिल हुए । इस दौरान नीरज नैय्यर को जिला कुश्ती संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर तथा महासचिव राजेश्वर सिंह ठाकुर ने शाल व टोपी पहनकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर उपायुक्त मुकेश रेपसवाल, पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष कमल ठाकुर, हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव धर्म सिंह पठानिया, प्रवक्ता अमित भरमौरी, चुराह विधानसभा क्षेत्र की पूर्व प्रत्याशी यशवंत खन्ना, हिमाचल प्रदेश एचआरटीसी निदेशक मंडल के सदस्य सुरजीत भरमौरी, हज कमेटी के पूर्व अध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव दिलदार अली बट सहित क्षेत्र के गण मान्य लोग उपस्थित रहे ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सिटी प्रेस क्लब के दीपावली मिलन में दिखी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल

-भाजपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्षों समेत राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत...

पीड़ित प्रवासी परिवार की मदद को आगे आए नीरज शर्मा, स्वयं दिए 50 हजार रुपये

प्रवासी महापंचायत में अन्य लोगों से भी कराई लाखों...

ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम सैनी का आभार : राजेश नागर

753 करोड़ रुपये के एलिवेटेड फ्लाईओवर का 17 दिसंबर...