क्राइम ब्रांच सेंट्रल ने 5.70 ग्राम स्मैक सहित आरोपी को किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा नशा तस्करों पर अंकुश लगाने के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम कारण है जो फरीदाबाद के इस्माइलपुर का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को पल्ला एरिया से अवैध नशे सहित काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से 5.70 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी को थाने लाकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज करके मामले में पूछताछ की गई जिसमें सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन डिलीवरी कंपनी में काम करता था और कुछ समय पहले उसकी नौकरी छूट गई जिसके कारण उसे पैसों की आवश्यकता थी इसलिए वह राजस्थान के जुनहेड़ा जो उसका पैतृक गांव है वहां से स्मैक खरीदकर लाया था। मामले में गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी को अदालत में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिसमें आरोपी को नशा सप्लाई करने वाले उसके साथी के बारे में जानकारी प्राप्त करके उसे गिरफ्तार किया जाएगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्ट्रोक के प्रति लोगों को किया जागरूक, समय पर इलाज से बच सकती है जान

सेमिनार में विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि हुए शामिल, डॉ....