भारत के सच्चे सपूत आर्मी के जवान ब्रजेश मिश्र को अंतिम विदाई

Date:

(Front News Today) सीवान के हसनपुरा प्रखंड के महूवल-महाल गांव से लेकर सिसवन घाट तक बुधवार को अलग ही नजारा था. क्या बच्चे, क्या बूढ़े, क्या महिला, क्या पुरुष सभी लोग नम आंखों से हाथो में तिरंगा और जुबा पर वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारे के साथ महुवल-महाल के लाल मा भारती के सच्चे सपूत आर्मी के जवान ब्रजेश मिश्र (37) को अंतिम विदाई के लिये कतारबद्ध लगे थे.विदित हो कि एमएच नगर थाना क्षेत्र के महूवल-महाल निवासी आर्मी जवान ब्रजेश मिश्र (37) की जम्मू-कश्मीर में शनिवार 25 जुलाई की संध्या ड्यूटी के दौरान हृदयगति रुकने से मौत हो गई. वे आर्मी के कोर ऑफ ईएमई में नायक पद पर पोस्टेड थे. बुधवार अहले सुबह जम्मू से उनके रेजिमेंट के जेसीओ तथा जवानों के साथ उनका शव महूवल-महाल गांव पहुचा. जवान के शव के गांव पहुचने की खबर सुन पूरे नगर क्षेत्र के लोग उनके अंतिम दर्शन को उमड़ पड़े.

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...