शराब तस्करी करने वाले आरोपी को पुलिस चौकी सेक्टर-8 की टीम ने किया गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद- पुलिस उपायुक्त बल्लबगढ़ अनिल कुमार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर-7 की पुलिस टीम पुलिस चौकी सेक्टर-8 ने शराब तस्करी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी अवनेश गांव संजरपुर जिला बदायुं उत्तर प्रदेश का हाल में गांव सीही का रहने वाला है। आरोपी को पुलिस टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से सेक्टर-8 नजदीक बाईपास रोड़ से काबू किया है। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी से 52 पव्वा शराब देसी मार्का मस्ताना बरामद किए गए है। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-7 में शराब तस्करी की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी से पूछताछ में सामने आया कि आरोपी शराब को फुटकर में बेचक मुनाफा कमाता है। आरोपी के साथ पूछताछ के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related