बिहार में 16 जुलाई से 31 जुलाई तक फिर से लॉकडाउन, जानें क्या खुलेगा और क्या रहेगा बंद।

Date:

(Front News Today) बिहार सरकार ने कोविड-19 के बढते प्रकोप के मद्देनजर 16 से 31 जुलाई तक पूरे प्रदेश में फिर से लॉकडाउन का निर्णय लिया है. उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘बिहार सरकार ने 16 से 31 जुलाई तक लॉकडाउन का निर्णय लिया है. सभी नगर निकाय, जिला मुख्यालय, अनुमंडल और प्रखंड मुख्यालय 15 दिनों के लिए बंद रहेंगे. उन्होंने कहा, ‘कोराना की न कोई दवा है न टीका है. हम सभी को चेहरे पर मास्क, तौलिया या रूमाल लगाना सुनिश्चित करना होगा।
क्या खुला रहेगा —

डिफेंस, पुलिस, पेट्रोल पंप, पोस्ट आफिस सहित कुछ कार्यालयों को इस लॉकडाउन से छूट दी गई है।
इन विभागों को इससे छूट दी गई है. जैसे- बिजली, पानी, स्वास्थ्य, सिंचाई, खाद्य वितरण, कृषि एवं पशुपालन विभाग।
प्रदेश भर में सभी अस्पताल और स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े लोगों और कार्यों को पूरी तरह लॉकडाउन से छूट दी गई है।
इनको रहेगी छूट- फल, सब्जी, अनाज, दूध, मछली आदि के दुकान खुल सकेंगा ।
सभी बैंक और एटीएम खुले रहेंगे। होटल, रेस्त्रां या ढाबे खुले रहेंगे लेकिन वहां खाने की व्यवस्था लॉकडाउन के दौरान नहीं कर सकते. उन्हें सिर्फ पैकिंग की सर्विसेज देनी होगी। रेल, हवाई सफर को मंजूरी दी गई है। आटो टैक्सी पूरे राज्य में संचालित रहेंगे। इसके अलावा जरूरी सेवाओं के लिए ही प्राइवेट गाड़ियों का संचालन हो सकता है।

क्या रहेगा बंद-
सभी कॉमर्शियल और प्राइवेट संस्थान बंद रहेंगे।
बिहार सरकार के अधीन सभी सरकारी कार्यालय भी लॉकडाउन के दौरान बंद रहेंगे।
आवश्यक केंद्र सरकार के अधीन सभी दफ्तर लॉकडाउन के दौरान पूरी तरह बंद रहेंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...