भगवान राम सर्वज्ञ हैं और सबके हृदय में है : विजय प्रताप

Date:

फरीदाबाद : अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से सैनिक कॉलोनी में भव्य श्री राम की यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैनिक कॉलोनी से हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया इसमें सभी बूढ़े बच्चे महिलाएं शामिल थी। यात्रा में भिन्न-भिन्न प्रकार की सुंदर झांकियां निकाली गई। जिसमें बच्चों ने श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता, राजा दशरथ, कौशल्या, केकयी, सुमित्रा, जटायु, हनुमान का सुंदर रूप धारण किया हुआ था। यात्रा सैनिक कॉलोनी से मार्केट से होते हुए सैनिक कॉलोनी के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमी। कांग्रेस नेता विजय प्रताप ने प्रभु श्रीराम की यात्रा का भव्य स्वागत किया और परिवार सहित यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं पर फूल बरसाए। इस मौके पर विजय प्रताप ने कहा कि भगवान राम सर्वज्ञ हैं और सबके हृदय में है। सभी को बधाई और भगवान राम से यही प्रार्थना है कि सब पर उनकी कृपा बनी रहे। निवर्तमान पार्षद राकेश भड़ाना ने कहा कि सैनिक कॉलोनी में आयोजित ये यात्रा आस्था का प्रतीक है Vijay pratap singh

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...