रक्षाबंधन के पर्व को मनाने नैनीताल पुलिस पहुंची डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल, बंधवाई डॉक्टर बहनों से राखियां, उपहार भेंट कर दिया बहनों को सुरक्षा का भरोसा

Date:

आज पूरे देश में बहन-भाई के अटूट प्रेम, स्नेह व विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन मनाया जा रहा है।

जिसके सकुशल आयोजन के लिए श्री Prahlad Meena IPS, एसएसपी नैनीताल द्वारा जिलेभर में भारी मात्रा में पुलिस कर्मियो को तैनात कर सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

सभी अधिकारियों/कर्मियों द्वारा हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है। आज रक्षाबंधन के पावन पर्व को मनाने नैनीताल पुलिस के *एसपी सिटी हल्द्वानी श्री प्रकाश चंद्र तथा सीओ हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी पुलिस बल समेत हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी अस्पताल पहुंचे। वहां सभी पुलिस कर्मियों ने अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर तथा नर्सों को रक्षाबंधन की बधाई दी। साथ ही वहां मौजूद डॉक्टर बहनों ने पुलिस कर्मियों को राखी बांधी।

पुलिस द्वारा बहनों को उपहार भेंट कर सुरक्षा का भरोसा दिया और महिला सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध होकर कार्य करने के लिए अस्वस्त किया।

इसके अतिरिक्त हल्द्वानी शहर में जगह–जगह पर तैनात महिला पुलिस कर्मियो के साथ भी रक्षाबंधन का त्योहार मानकर उनसे रखी बंधवाकर उपहार भेंट किए।

एसएसपी नैनीताल के नेतृत्व में नैनीताल पुलिस महिला सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है। माताओं और बहनों की सुरक्षा को बाधित करने वालों के विरुद्ध नैनीताल पुलिस द्वारा कठोर से कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related