अमृत महोत्सव

Date:

Front News Today (Azamgarh): आजादी के 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन जनपद आजमगढ़ के कुंवर सिंह उद्यान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद स्मारक स्थल पर गुब्बारों के गुच्छों को उड़ा कर व राष्टगान के साथ किया गया।

आज़मगढ़ में हो रहे अमृत महोत्सव के अवसर पर आज़मगढ़ मंडल के मण्डलायुक्त व डीआईजी, जिलाधिकारी व वरिष्ठ अधिकारियों ने शहीद पार्क में वृक्षारोपण भी किया। सांस्कृतिक कलाकारों द्वारा देशभक्ति पर आधारित लोककथाओं का मंचन किया गया। मंडलायुक्त ने बताया कि शहीद कुंवर सिंह उद्यान में भव्य कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ जिसमें मुख्यमंत्री के संबोधन के लाइव प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। जिसमें बहुत से लोगों ने इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मंडलायुक्त ने बताया कि आधिकारिक रूप में आज से आजादी का अमृत महोत्सव प्रारंभ कर दिया गया है जो आजादी की लड़ाई में काकोरी कांड की वर्षगांठ है। पूरे प्रदेश भर में कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने आगे बताया कि जनपद आजमगढ़ का भी आज़ादी में बहुत बड़ा योगदान रहा है।

विजय विश्वास पंत (आयुक्त मंडल, आजमगढ़)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...