लद्दाख में चीन विवाद को दूर करने की कोशिशों को लेकर बातचीत – रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Date:

(Front News Today) लद्दाख में चीन से विवाद को लेकर दूर करने की कोशिशों को लेकर बातचीत के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को लेह का दौरा किया… इस बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस दौरे के दौरान भी पाकिस्तान सीजफायर के उल्लंघन से बाज नहीं आया… पुंछ जिले के गुलपुर और खरी करमाडा सेक्टर में पाकिस्तान की गोलाबारी में एक ही परिवार के 3 लोगों की जान चली गई… रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के इस दौरे के बीच अमरनाथ यात्रा पर आतंकी हमले के खतरे का खुलासा भी हुआ है… सेना को मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी… नेशनल हाई-वे-44 पर अमरनाथ यात्रियों पर हमला कर सकते हैं… यही नहीं… करीब 100 आतंकियों के दक्षिण कश्मीर में सक्रिय होने की भी जानकारी मिली है… इनमें 30 पाकिस्तानी आतंकी भी शामिल है।”ऐसे इनपुट हैं कि आतंकी यात्रा को निशाना बनाने की पूरी कोशिश करेंगे.. एनएच-44 लगातार संवेदनशील बना हुआ है… क्योंकि यही ऊपर जाने के लिए वो रास्ता है जो यात्रियों को उत्तर के रास्तों तक ले जाएगा।” इस जानकारी के बाद अलर्ट कर दिया गया है… वहीं जम्मू में बेस कैंप पर सुरक्षा व्यवस्था पहले से और भी ज्यादा चौकस की जा रही है… मैटल डिडेक्टर… और हीट सेंसर और डॉग स्क्वॉड के जरिए छानबीन की जा रही है… जिससे अमरनाथ यात्रा के लिए आने वाले श्रद्धालुओँ को किसी तरह का कोई खतरा न हो।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...