महारानी वैष्णो देवी मंदिर में धूमधाम से मनाया गया नया साल, विधायक धनेश अदलखा ने जमकर लगाए ठुमके

Date:

फरीदाबाद : श्री महारानी वैष्णो देवी मंदिर में नव वर्ष के शुभ अवसर पर भजन कीर्तन का धूमधाम से आयोजन किया गया. इस धार्मिक आयोजन में बडकल विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक धनेश अदलखा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. विधायक धनेश अदलखा भजन कीर्तन में जमकर नाचे और भक्तों का मन मोह लिया. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने विधायक का स्वागत किया और उन्हें माता की चुनरी भेंट की. इस अवसर पर विधायक धनेश अदलखा ने मंदिर में उपस्थित श्रद्धालुओं को नए साल की बधाई और शुभकामनाएं दी. उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि वह माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि नए साल में सभी लोग खुशी और संपन्नता के साथ जीवन यापन करें. विधायक श्री अदलखा ने कहा कि नए साल में बडकल विधानसभा क्षेत्र नई बुलंदियों को छूता दिखाई देगा और विकास के तमाम बड़े-बड़े प्रोजेक्ट उनके विधानसभा क्षेत्र के लोगों को समर्पित किए जाएंगे. मंदिर संस्थान के प्रधान जगदीश भाटिया ने विधायक धनेश अदलखा का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और कहा कि यह क्षेत्र का सौभाग्य है कि उन्हें इतने कार्य करने वाले विधायक मिले हैं, जो कि अपने क्षेत्र के लोगों को अपना परिवार मानते हैं. श्री भाटिया ने भी आए हुए श्रद्धालुओं को नए साल की शुभकामनाएं दी और कहा कि वह माता रानी से प्रार्थना करते हैं कि नए साल में सभी लोग खुशी और समृद्धि के साथ जीवन यापन करें और माता रानी की कृपा सभी लोगों पर बनी रहे. दिल्ली से विशेष तौर पर आए रोहित कपूर की मंडली ने एक से एक बढ़िया भजन और धार्मिक गाने गाकर लोगों का मन मोह लिया. नए साल पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में उद्योगपति आर के बत्रा, प्रीतम भाटिया, नीरज अरोरा, राहुल, धीरज, योगेश और नीलम ने माता के दरबार में अपनी हाजिरी लगाई. श्री भाटिया ने आए हुए श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सिटी प्रेस क्लब के दीपावली मिलन में दिखी भाईचारे और एकता की अनूठी मिसाल

-भाजपा-कांग्रेस के जिलाध्यक्षों समेत राजनीतिक, सामाजिक और औद्योगिक जगत...

पीड़ित प्रवासी परिवार की मदद को आगे आए नीरज शर्मा, स्वयं दिए 50 हजार रुपये

प्रवासी महापंचायत में अन्य लोगों से भी कराई लाखों...

ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम सैनी का आभार : राजेश नागर

753 करोड़ रुपये के एलिवेटेड फ्लाईओवर का 17 दिसंबर...