जिला सचिवालय स्थित कैंटीन व फोटोस्टेट के लिए 9 अगस्त को ऑनलाइन होगी नीलामी

Date:

-7 अगस्त तक ई-टेंडर किए गए है आमंत्रित

सचिवालय स्थित प्रथम तल पर स्थित कैंटीन व भूतल पर स्थित फोटो स्टेट के 31 मार्च 2025 तक के लिए ई-टेंडरिंग के माध्यम से वित्तवर्ष 2024-2025 के लिए आवंटन किए जाएंगे। इसके लिए 7 अगस्त तक ई-टेंडर आमंत्रित किए गए हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए जिला उपायुक्त डॉ. हरीश वशिष्ठ ने बताया कि प्राप्त किए गए आवेदनों की गठित की गई कमेटी द्वारा 8 अगस्त को जांच के बाद 9 अगस्त को सुबह 11 बजे ई-टेंडरिंग(ऑनलाइन) की नीलामी की जाएगी। इच्छुक व्यक्ति 7 अगस्त तक नीलामी के लिए सभी शर्ते पूर्ण करने के बाद www.etenders.hry.nic.in पर आवेदन कर सकता है। इसके अलावा कैंटीन में खाद्य वस्तुओं की दर गठित कमेटी द्वारा निर्धारित की जाएगी। वहीं कैंटीन और फोटोस्टेट बूथ पर बिजली, पानी, फर्नीचर, साफ-सफाई या अन्य सुविधा ठेकेदार अपने स्तर पर ही करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...