राहगीरों की बढ़ी मुश्किलें घुटनेभर पानी मे डूबी सड़क

Date:

(Front News Today) सलेमपुर,देवरिया। आदर्श नगर पंचायत सलेमपुर आजकल अपनी दुर्दशा पर आंशू बहा रहा है।सोहनाग मोड़ से अम्बेडकर ग्राम चकरवांं आश्रयदास, गुमटही, भीमपुर, सिसवाँ, हरैया, पिवकोल होते हुए उपनगर भटनी को जोड़ने वाली सड़क अपनी बेहाली पर रो रही है। जी एम एकेडमी, सेंटजेवीएर्स स्कूल के सामने नाली निर्माण के नाम पर सड़क को खोद दिया गया है और पिछले कई महीनों से ईंट, गिट्टी,मिट्टी आदि गिराकर आवागमन अवरुद्ध कर दिया गया है।इसके कुछ ही आगे यह सड़क घुटने भर पानी मे डूब गयी है जिससे पैदल आने जाने वालों के लिए भी भारी मुसीबत पैदा हो गयी है।जिससे आसपास के लोगों में भारी आक्रोश भरा हुआ है।सड़क सहित अगल-बगल के खाली पड़े स्थान पानी मे दुबे हुए हैं।जलजमाव के कारण संक्रमण फैलने का भय बना हुआ है।उपर से कोरोना का संक्रमण थमने का नाम नही ले रहा।जल जनित होने वाली संक्रामक बीमारियों का डर लोगों को सता रहा है लेकिन नगर प्रशासन कुम्भकर्णी निद्रा में सो रहा है।इस संदर्भ विधायक व सांसद से भी लोग शिकायत कर चुके हैं लेकिन उनके कानों पर जू तक नही रेंगता।सड़क का खस्ता हाल व फैले अतिक्रमण के बारे में भी मुख्यमंत्री पोर्टल व मंगलवार को तहसील में लगने वाला जन शिकायत सुनवाई कार्यक्रम में भी शिकायत की नजे चुकी है लेकिन नतीजा वही ढाक के तीन पात वाली कहावत चरितार्थ हुयी है। नगर के अन्य सड़के भी खस्ता हाल में पहुंच चुकी है।बस स्टैंड से गांधी चौक होते हुए स्टेशन व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद तक जाने वाली सड़क इस कदर टूट चुकी है कि यह कहना मुश्किल है कि सड़क में गड्ढे बने हैं या गड्ढों के बीच सड़क।पिछले दुर्गा पूजा के अवसर पर इस सड़क में बने गड्ढे को नगर प्रशासन द्वारा रतो-रात टुकड़ी ईंट तोड़कर भरा गया और लाखों रुपये का बिल बनाकर भुगतान करा लिया गया जो कुछ ही दिनों में पुनः उखड़ गया और गड्ढे मुह बाए दुर्घटना को दावत दे रहे हैं।चेरो रोड में भी एच डी एफ सी बैंक से लेकर आगे लिटिल फ्लावर स्कूल तक सड़क पर बरसात के पानी व चोक पड़े नाली के पानी भरा हुआ है जिससे आसपास सहित उधर से गुजरने वाले राहगीरों के लिए सबब बन गया है। क्या कहती हैं नगर पंचायत की अधिशासी अभियंता – इस संदर्भ में जब नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता अंकिता सिंह से बात की गयी तो उन्होंने कहा कि सेंटजेवीएर्स रोड जिलाधिकारी के देखरेख में बनाया जा रहा है और शीघ्र पूरा कर जनता को समर्पित करने का लक्ष्य है।चल रहे निर्माण कार्य के चलते लोगों को आने जाने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।जब उनसे सड़क पर हुए जलजमाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा बरसात का पानी जमा हो गया है जिसे निकालने को लेकर नगर प्रशासन शीघ्र कोई समुचित व्यवस्था करेगी।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...