राजेश नागर ने खुले दरबार में सुनीं लोगों की समस्याएंबोले, पहले भी आपका सेवक था आगे भी आपका सेवक रहूंगाहर रविवार को लोगों की खुले दरबार में सुन रहे हैं समस्याएं

Date:

फरीदाबाद
हरियाणा सरकार के मंत्री राजेश नागर ने आज अपने भतोला निवास पर खुले दरबार में लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकांश का मौके पर ही निराकरण कर दिया। कुछ समस्याओं के बारे में अधिकारियों ने एस्टीमेट बनाने का समय मांगा है।
नागर ने कहा कि वह पहले भी लोगों के सेवक थे, आगे भी लोगों के सेवक रहेंगे। नागर ने कहा कि वह अधिकारियों को स्पष्ट रूप से कह चुके हैं कि लोगों की समस्याओं का मौके पर निवारण करें जिससे कि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े। जानबूझकर लोगों को परेशान करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
इस अवसर पर अपनी समस्या लेकर पहुंचे कुछ लोगों ने बताया कि नगर निगम ने 29 सफाई कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लिया जा रहा है। जिस पर नागर ने अधिकारियों को निर्देश देकर इस मामले में व्यवस्था बनाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि इन कर्मचारियों को जल्द से जल्द राहत दी जाएगी।
वहीं बडोली गांव से आए लोगों ने उनकी बाल्मीकि चौपाल के टपकने की शिकायत रखी। उन्होंने मंत्री से इसके सुधार की मांग रखी। जिसपर उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द इसका एस्टीमेट बनाकर इस काम को करवा दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से कहा कि आप निश्चिंत रहें इस काम को मैं करवा दूंगा। उन्होंने इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी एस्टीमेट बनाने के निर्देश जारी कर दिए। इसी प्रकार सूर्य विहार पार्ट 2 में गली नंबर 16 को बनाने और अपनी सीवर आदि की समस्या लेकर पहुंचे लोगों की समस्या को दूर करने के लिए भी उन्होंने आदेश कर दिए। इसी प्रकार अन्य समस्याओं को भी दूर करने के उन्होंने मौके पर निर्देश जारी किए, जिससे लोग प्रसन्न नजर आए। मंत्री राजेश नागर ने बताया कि यहां हर रविवार को खुला दरबार लगाया जा रहा है जिसमें लोगों की समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

स्ट्रोक के प्रति लोगों को किया जागरूक, समय पर इलाज से बच सकती है जान

सेमिनार में विभिन्न आरडब्ल्यूए के प्रतिनिधि हुए शामिल, डॉ....