सूबेदार कॉलोनी और ऊंचा गांव की 8 गलियों में 18 लाख की लागत से डाली जाएगी सीवर लाइन

Date:

बल्लभगढ़वासियों को मूलभूत सुविधाओं में नहीं आने दी जाएगी कोई कमी : मूलचंद शर्मा, विधायक

फरीदाबाद।
आज मंगलवार को विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंo मूलचंद शर्मा ने सूबेदार कॉलोनी (सैनिक स्कूल के निकट) में सीवर लाइन डालने के कार्य का विधिवत मुहूर्त किया। इसके पश्चात उन्होंने ऊँचा गांव में स्वर्गीय श्रीचन्द सैनी वाली गली में डाली जाने वाली सीवर लाइन के कार्य का भी शिलान्यास किया।

इस अवसर पर भाजपा नेता टिपरचंद शर्मा, नॉमिनेट पार्षद योगेश शर्मा, पार्षद किरण बाला, पूर्व पार्षद हरप्रसाद गौड़, महावीर सैनी, पवन सेनी, सुनील सैनी, सुषमा यादव, सीएम विंडो एमिनेंट सदस्य पवन कुमार सहित कॉलोनी के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
विधायक पंo मूलचंद शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर निगम द्वारा क्षेत्र की 8 गलियों में सीवर लाइन डाली जाएगी, जिस पर लगभग 18 लाख रुपये की लागत आएगी। सीवर लाइन बिछाने के उपरांत संबंधित गलियों का निर्माण कार्य भी कराया जाएगा, जिससे स्थानीय निवासियों को लंबे समय से चली आ रही सीवर संबंधी समस्याओं से राहत मिलेगी।

इसके उपरांत विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के ऊँचा गांव में आत्मनिर्भर भारत के संदेश को आगे बढ़ाते हुए “स्वदेशी अपनाओ, हर घर स्वदेशी” अभियान के अंतर्गत स्टिकर लगाए और लोगों को स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग के प्रति जागरूक किया।

इस अवसर पर पूर्व पार्षद हरप्रसाद गौड़, पूर्व पार्षद बुद्धा सैनी, सुषमा यादव, राजकुमार शर्मा, जेपी मास्टर, सुनील शास्त्री, सुनील सैनी, पवन सेनी,विपिन त्यागी सहित कॉलोनी के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...