यातायात पुलिस फरीदाबाद की सख्त कार्रवाही, नो पार्किंग में खड़े वाहनों को यातायात पुलिस ने क्रेन से उठाकर ट्रैफिक यार्ड में खड़ा किया।

Date:

एडवाइजरी जारी करने के बावजूद भी नो-पार्किंग में खडे किए थे वाहन

फरीदाबाद- बता दें कि फरीदाबाद पुलिस की तरफ से 11 दिसम्बर को पुलिस उपायुक्त यातायात जसलीन कौर द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अंतर्गत यातायात पुलिस फरीदाबाद द्वारा नो-पार्किंग एरिया में वाहन खड़ा करने पर एडवाइजरी जारी की थी। इसके बावजूद भी लोगो के द्वारा अपने वाहनों को नो-पार्किंग जोन में खडा करके यातायात को बाधित कर रहे हैं। जिनके खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए ऐसे वाहनों को क्रेन के माध्यम से उठाकर ट्रैफिक यार्ड में खड़ा किया गया है। इसमें विशेष रुप से B.K चौक और 1/2 मार्किट चौक में कार्रवाई की गई है। फरीदाबाद यातायात पुलिस की ऐसे वाहनों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।

यातायात पुलिस फरीदाबाद नो पार्किंग के संबंध में एडवाइजरी की हुई है, आमजन से अपील है कि फरीदाबाद में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में पुलिस का सहयोग करें और नो पार्किंग में अपने वाहनों को खड़ा ना करें अन्यथा ऐसे वाहनों के विरुद्ध यातायात नियमों के अंतर्गत लगातार कार्रवाही की जाएगी।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...