शासन ने गरली बालिक आश्रम की बेटियों संग मनाया रक्षा बंधन का पर्व

Date:

धर्मशाला, 19 अगस्त। जिला प्रशासन की ओर गरली बालिका आश्रम में बेटियों संग रक्षा बंधन का पर्व धूमधाम से मनाया गया। जिला प्रशासन की ओर से एडीसी सौरभ जस्सल ने बालिका आश्रम की बेटियों से रक्षा के बंधन राखी पहनाकर उनको आशीर्वाद दिया तथा उनके भविष्य की मंगलकामना भी की। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल ने कहा कि वर्तमान सरकार ने निराश्रित बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सुखाश्रय योजना आरंभ की है।

उन्होंने कहा कि निराश्रित बच्चों की अभिभावक के रूप में सरकार कार्य कर रही है इसी कड़ी में गरली स्थित बालिका आश्रम में 28 बेटियों को निशुल्क शिक्षा की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन बेटियों को भोजन की निशुल्क व्यवस्था के साथ साथ सामाजिक सुरक्षा के तहत 14 वर्ष की कम आयु की बेटियों को प्रतिमाह एक हजार तथा 15 से 18 वर्ष की आयु वर्ग की बेटियों को 2500 प्रतिमाह की राशि भी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से इन बेटियों को उत्सव के दौरान 500-500 रूपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाती है इसके साथ ही गरली बालिका आश्रम को प्रत्येक त्यौहार के लिए दस हजार की राशि सरकार की ओर से दी जा रही है ताकि बेटियां भी बेहतर से तरीके से उत्सव मना सकें।

अतिरिक्त उपायुक्त सौरभ जस्सल ने कहा कि बालिका आश्रम गरली में बेटियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे ताकि बेटियों का भविष्य उज्जवल हो सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर । (ANURAG SHARMA) भारतीय जनता पार्टी जिला...