यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर रॉन्ग साइड के काटे 357 चालान

Date:

शॉर्टकट के चक्कर में कई यात्री सड़क दुर्घटना में गवां देते हैं जान, सड़क सुरक्षा के मद्देनजर वाहन चालकों से गलत दिशा में वाहन न चलाने की अपील

फरीदाबाद: डीसीपी ट्रैफिक उषा के दिशा निर्देश के अंतर्गत यातायात पुलिस ने रॉन्ग साइड वाहन चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया है जिसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि यातायात पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा और यातायात के संबंध में समय-समय पर विशेष अभियान चलाए जाते हैं। इसी क्रम में यातायात पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर गलत दिशा में वाहन चलाने वाले 357 वाहन चालकों के चालान काटे हैं। वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया गया जिसमें उन्हें बताया गया कि वह गलत दिशा में गाड़ी न चलाएं क्योंकि इसकी वजह से बड़ी सड़क दुर्घटना घटित होती है जिसमें कई व्यक्तियों की जान भी चली जाती है। गलत दिशा में वाहन चलाना सड़क दुर्घटना को बुलावा देता है और दूसरे यात्रियों के लिए भी जान का खतरा पैदा करता है। फरीदाबाद में बहुत से एक्सीडेंट गलत दिशा में वाहन चलाने की वजह से होते हैं और इस शॉर्टकट तरीके से जल्दी पहुंचने के चक्कर में यात्री सड़क दुर्घटना में अपनी जान से हाथ धो बैठते हैं। सभी वाहन चालकों से अनुरोध है कि वह अपने और अपने साथियों की जान को खतरे में ना डालें और सड़क सुरक्षा नियमों के अंतर्गत यात्रा करें और गलत दिशा में वाहन न चलाएं। सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें अन्यथा उनके खिलाफ यातायात पुलिस का अभियान इसी प्रकार जारी रहेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर । (ANURAG SHARMA) भारतीय जनता पार्टी जिला...