वाहन चोरी करने वाले आरोपी को क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने किया गिरफ्तार, आरोपी से बुलट मोटरसाइकिल बरामद

Date:

आरोपी पर पूर्व में चोरी और अवैध हथियार के 8 मुकदमें दर्ज,

फरीदाबाद- डीसीपी क्राइम हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आरोपियो की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा एनआईटी प्रभारी नरेश कुमार की टीम ने वाहन चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता सूबे सिहं ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरेन्द्र उर्फ हरवीर वासी गांव खेडी कलां को अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना से बडखल झील चौक से गिरफ्तार किया गया है। चोरी की मोटरसाइकिल को 13 जनवरी नूरानी मस्जिद सेक्टर-48 के पास से लावारिस अवस्था में बरामद किया गया था। आरोपी ने मोटरसाइकिल को शर्मा चौक एसजीएम नगर के पास से चोरी किया था। जिसका मामला थाना एनआईटी में दर्ज किया गया था। चोरी की मोटरसाइकिल को माननीय अदालत के आदेश पर शिकायतकर्ता के हवाले किया जा चुका है। आरोपी पर पहले भी चोरी के 8 मामले थाना सेक्टर-7,खेडीपुल, शहर बल्लबगढ़, बीपीटीपी, सेन्ट्रल और एनआईटी में दर्ज है। आरोपी के पहले मामले माननीय अदालत में विचाराधीन है। जिन मुकदमों में आरोपी जमानत पर है। आरोपी को पूछताछ के बाद अदालत में पेश कर जेल भेजा गया

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...