वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी को सम्मानित किया

Date:

मंडी, 16 अगस्त। 78वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर कृषि उपज विपणन समिति (APMC), मंडी के चेयरमैन संजीव गुलेरिया ने वयोवृद्ध स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राजेंद्र लाल को सम्मानित किया। उन्होंने बताया कि 103 वर्षीय डॉ. राजेंद्र लाल मंडी जिला के लेदा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बैरकोट के निवासी हैं।

संजीव गुलेरिया ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उनके घर पहुंचकर वयोवृद्ध सेनानी को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया और आजादी के आंदोलन में उनके संघर्ष एवं योगदान को स्मरण किया।

इस अवसर पर डॉ. राजेंद्र लाल के परिजन भी उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर । (ANURAG SHARMA) भारतीय जनता पार्टी जिला...