विकसित भारत जन संवाद संकल्प यात्रा पहुंची मोडी व मानपुरा

Date:

सरकार अंतिम व्यक्ति तक लाभ देने को प्रतिबद्ध : सीताराम यादव

आयुष व स्वास्थ्य विभाग ने 295 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की व निशुल्क दवाई देकर उपचार किया

50 लोगों के नए आयुष्मान भारत कार्ड बनाए गए

कनीना, 28 दिसंबर। भारत संकल्प यात्रा के तहत गांव मोडी में मुख्य अतिथि अटेली के विधायक सीताराम यादव ने शपथ ग्रहण करवाने बाद नागरिकों को संबोधित करते हुए कहा भारत को विकसित बनाने के लिए यह यात्रा शुरू की गई है। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अंतिम व्यक्ति को लाभ देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जन -धन योजना के तहत आर्थिक रूप से पिछड़े हर परिवार को दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध करवाने के लिए 91 लाख बैंक खाते खोले गए हैं।
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 18 से 70 वर्ष की आयु तक के 84 लाख 81 हजार बैंक खाता धारकों का दुर्घटना मृत्यु जोखिम कवर बीमा किया गया है।
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत 18 से 50 वर्ष की आयु तक के 32 लाख 72000 लोगों का पंजीकरण किया गया है। प्राकृतिक आपदा के समय सरकार किसान के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रही है फसले खराब होने पर 11000 करोड रुपए तक का मुआवजा दिया है ।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत प्रदेश के लगभग 20 हजार माध्यम व छोटे किसानों के खातों में 5000 करोड़ की रुपए की राशि जमा करवाई है।
मानपुरा गांव में मुख्य अतिथि के रूप में ब्लॉक समिति के अध्यक्ष जयप्रकाश ने शपथ ग्रहण करवाने के बाद कहा कनीना ब्लॉक के नागरिकों को विकसित भारत यात्रा के तहत भरपूर लाभ मिला है।
कनीना उपमंडल के एसडीएम सुरेंद्र सिंह ने कर्मचारियों से कहा अधिकारी कर्मचारी लग्न के साथ कार्य करके नागरिकों को लाभ दें। कड़ी मेहनत से सभी के कार्य पूरे काम करे।
महिला बाल विकास विभाग की तरफ से मानपुरा गांव की ज्योति की गोद भराई व मनन यादव का अन्नप्राशन ,अनवी का जन्मदिन, मोडीं गांव की आरती, अंशु ,की गोद भराई पायल का जन्मदिन व सोनीका का कुआं पूजन करवा कर आशीर्वाद देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मोडी गांव की मोनिका ,सावित्री, गीता, मानपुरा गांव की शर्मिला,प्रियंका, को निशुल्क गैस कनेक्शन देकर लाभ दिया।
समाज कल्याण विभाग ने मानपुर की विमला देवी, वह मोडीं गांव के राजेंद्र, कि बुढ़ापा पेंशन मौके पर बनाकर लाभ दिया।
मोडी गांव के राजेश कुमार छाजुराम गायक कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंडल प्रभारी मुनीलाल शर्मा, एस ई पी ओ कृष्णपाल,एसडीओ गजराज जन स्वास्थ्य, ध्यान सिंह खाद्य आपूर्ति अधिकारी ,डॉक्टर ईशान गोयल, डॉक्टर दीपांशु डॉक्टर नेहा यादव ,कपिल तंवर, डॉ अनुराधा, कृषि विभाग से परमवीर ,महेश कुमार,समाज कल्याण विभाग से विनोद कुमार ,विकास गोमला, अभिमन्यु ,ज्योति सुपरवाइजर
मानपुरा गांव की सरपंच सीमा देवी, कर्मवीर यादव सरपंच प्रतिनिधि, मोडीं गांव की सरपंच अनीता देवी, सभी नागरिक व अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे

शपथ ग्रहण करवाते अटेली के विधायक सीताराम यादव।

प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत गैस कनेक्शन वित्तरीत करते हुए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...