कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड के जन्मदिवस पर जुटा लोगों का जनसैलाब

Date:

Faridabad : 9 मार्च। (ANURAG SHARMA) हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं जिले के वरिष्ठ नेता सुमित गौड का जन्मदिवस सोमवार को बडे ही धूम-धाम से मनाया गया। सुबह-सवेरे से ही उनके निवास सेक्टर-16ए व सेक्टर-10 स्थित कांग्रेस भवन कार्यालय पर बधाई देने वालों का तांता लगना शुरू हो गया जो देर रात तक जारी रहा। सुमित गौड ने अपने जन्मदिन की शुरूआत सुबहे-सवेरे अपने माता-पिता से आर्शीवाद लेकर की और उनके पिता एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पंडित योगेश गौड ने गले लगाकर अपने पुत्र को बधाई दी और उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। वहीं न फरीदाबाद बल्कि समूचे लोकसभा क्षेत्र से हजारों की संख्या में लोगों ने पहुंचे अपने नेता को बधाई देकर साबित कर दिया कि आज भी फरीदाबाद के लोगों के दिलों में सुमित गौड बसते हैं। इस मौकेे पर गौड समर्थकों का जोश देखने लायक था और उन्होंने जहां सैंकडों की संख्या में केक काटकर अपनी खुशी का इजहार किया कार्यकर्ताओं के असीम प्यार व स्नेह से वशीभूत दिखाई दिए। वहीं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेन्द्र सिंह व रोहतक के सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने भी अपने सोशल मीडिया व फोन पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुमित गौड को जन्मदिवस की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस मौके पर उपस्थितजनों ने कहा कि सुमित गौड़ कांग्रेस के कर्मठ और मेहनती नेता है, जो फरीदाबाद में मजबूती से लोगों के हक हकूक की आवाज को बुलंद कर रहे है। उनके जन्मदिवस पर इतनी बड़ी तादाद में एकत्रित भीड़ उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।
वहीं कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड ने अपने जन्मदिवस पर शुभकामनाएं देने के लिए आए लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह राजनीति के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में पूर्व की भांति बढ़-चढकर भाग लेंते रहेंगे और आमजन की समस्याओं की आवाज शासन-प्रशासन के समक्ष पुरजोर तरीके से उठाने में कोई कोर कसर बाकि नहीं छोड़ेंगे।
इस अवसर पर फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला, कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता तरूण तेवतिया, प्रदेश प्रवक्ता नितिन सिंगला, प्रदेश प्रवक्ता नीरज गुप्ता, युवा जिलाध्यक्ष विकास दायमा, पूर्व युवा लोकसभा अध्यक्ष रिंकू चंदीला, वरिष्ठ नेता एसएल शर्मा, धर्मदेव आर्य, गौरव धींगडा, डॉ. शौरभ शर्मा, अनीश पाल, उमेश कौशिक, गोपाल गोयल, एडवोकेट नीरज सिंगला, अशोक रॉवल, संजय सोलंकी, वरूण श्योकंद, नरेश शर्मा, गौरव चौधरी, वरूण बंसल, देव पंडित, राजेश आर्य, विकास दायमा, कमल मंगला, हितेश सिंगला, दिनेश शर्मा, शशांक जैन, शालिनी चौपडा, विषणु ठाकुर, विनोद चंदीला, सुदंर सिंह, राजकुमार आदि प्रमुख लोगों के अलावा विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोगों ने भी कार्यालय पर पहुंचर बधाई प्रेषित कीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related