E-Beat System के अंतर्गत राइडर स्टाफ कर रहे हैं ड्यूटियां, पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, उषा ने राइडर पर नियुक्त कर्मचारियों को किया ब्रीफ

Date:

फरीदाबाद – बता दें कि पुलिस आयुक्त सौरभ सिंह के नेतृत्व में फरीदाबाद पुलिस अपराधों पर नियंत्रण करने के लिए लगातार प्रतिबद्ध है, इसी क्रम में अपराधों को नियंत्रित करने के लिए E-Beat System लागू किया जा चुका है, जिसके अंतर्गत फरीदाबाद पुलिस का राइटर स्टाफ E-Beat System के अनुसार ड्यूटी पर तैनात रहेगा।

पुलिस प्रवक्ता ने अधिक जानकारी देते हैं बतलाया कि फरीदाबाद पुलिस द्वारा E-Beat System लागू किया जा चुका है, जिसके अंतर्गत थाना/चौकी क्षेत्र में वाहन चोरी, छीना-झपटी इत्यादि के मामलों से संबंधित हॉटस्पॉट बनाए गए हैं, इन हॉटस्पॉट के अनुसार ही राइडर पर नियुक्त कर्मचारी की ड्युटिया लगाई जा रही हैं, संबंधित प्रबंधक थाना द्वारा अपने क्षेत्र के अंतर्गत राइटर स्टाफ का ड्यूटी रोस्टर तैयार किया जाएगा और रोस्टर अनुसार ही कर्मचारी ड्यूटी प्वाइंट्स पर जाएंगे, E-Beat System के अनुसार ड्यूटी पर नियुक्त कर्मचारियों को अधिकारी द्वारा ट्रैक भी किया जा सकेगा।

आज पुलिस उपायुक्त सेंट्रल, उषा द्वारा सेंट्रल जोन के सभी राइटर स्टाफ को अपने कार्यालय में बुलाकर E-Beat System के बारे में कर्मचारियों को ब्रीफ किया गया और उनके द्वारा की जा रही ड्युटियों की समीक्षा की, साथ ही कर्मचारियों को हिदायत दी गई कि E-Beat System के अनुसार निर्धारित प्वाइंट्स पर ड्युटिया की जाए तथा अपराध को नियंत्रित करने में सहयोग किया जाए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...