एक सफल स्त्री रोग विशेषज्ञ और सुरमई गुणों से सम्पन्न : डॉ पूजा दीवान

Date:

Front News Today: संगीत के सात सुर जब एक साथ मिलते हैं तो सरगम बनती है, यह सरगम श्रोताओं के कानों में सुरों की मिश्री की मिठास की तरह घुल जाती है। किसी भी गायक का यही अरमान होता है की उसकी आवाज में इतना सोज़ और मिठास हो की जब भी कोई श्रोता उसके आवाज को सुने तो वो उसमे खो जाए। मेडिकल साइंस में भी अब एक सिद्ध हो चुका है कि संगीत सुनने से किसी भी इंसान के जीवन में चल रहे अवसाद को काम करने की क्षमता होती है। अब ज़रा कल्पना कीजिए कि यदि कोई डॉक्टर स्वयं ही सुर साधना में हो तो किसी मरीज का दर्द को कितनी शिद्दत से महसूस कर सकता है । कुछ ऐसे ही सुरमई गुणों को अपने भीतर समेटे हुए हैं डॉ पूजा दीवान जो मशहूर गायिका और जानी मानी स्त्री रोग विशेषज्ञ (Gynaecologist) हैं। उनकी संगीत यात्रा में, टाइम्स म्यूजिक के प्रतिष्ठित लेबल के तहत संगीत एल्बम सुमिरानी के भावपूर्ण भक्तिपूर्ण आध्यात्मिक गीतों का विमोचन शामिल है। वह संगीत विशारद और ध्रुपद धमार में प्रशिक्षित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायिका हैं। वह अंताक्षरी सहित विभिन्न टीवी और रेडियो शो में दिखाई दी हैं और उन्होंने विभिन्न लाइव शो भी किए हैं। बीस साल के अनुभव के साथ स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ पूजा दीवान बांझपन (Infertility), आईवीएफ (IVF) और ज्ञाना की (Laparoscopy) सर्जरी में माहिर हैं। वह दिल्ली अपोलो (Apollo) और मैक्स (Max) अस्पताल में और मुंबई कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में प्रमुख स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्हें 2019-20 में बेस्ट मेडिकल प्रैक्टिशनर, बेस्ट इनफर्टिलिटी स्पेशलिस्ट, लीजेंड्स ऑफ इंडिया, बेस्ट रिसर्चर अवार्ड, सबसे भरोसेमंद स्त्री रोग विशेषज्ञ आदि अनेकों पुरस्कार अर्जित कर चुकी डॉक्टर पूजा को संगीत और चिकित्सा विज्ञान के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से नवाजा गया है। वह लंदन ब्रिटेन में रॉयल कॉलेज ऑफ ओब्स्टेट्रिशियन और गायनोकोलॉजिस्ट की फेलो हैं और मेडिकल साइंस में पीएचडी भी हैं। मखमली आवाज की मालिक डॉक्टर पूजा दीवान अपने खाली समय में संगीत साधना में दिन रात रियाज़ करती हैं ।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...