बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में हो रहा है चहुमुखी विकास: कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा

Date:

– परिवहन मंत्री ने कहा, धन की विकास कार्यों के लिए नहीं कोई कमी

Front News Today (बल्लभगढ़, 16 मई) कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र में चहुमुखी विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं रहने दूंगा।

हरियाणा के परिवहन, खनन एवं कौशल विकास विभाग के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने आज सोमवार को बल्लभगढ़ में एक और विकास की सौगात दी। कैबिनेट मंत्री पंडित मूलचंद शर्मा सेक्टर- 65 में भूतपूर्व प्रधानमंत्री आटल बिहारी वाजपेयी चौंक पर साहूपुरा रोड से निकलने वाले प्याला डिस्ट्रीब्यूटर   रजवाहे पर बनाए जाने वाले लगभग एक करोड़ रुपये की धनराशि की लागत से बनने वाले पुल के निर्माण कार्य का लोगों के हाथों से नारियल तुङवा कर शुभारंभ किया।

इस पूल के बनने से सेक्टर-62, सेक्टर-64, सेक्टर- 65 वासियो के अलावा बल्लभगढ़ विधान सभा क्षेत्र से जुड़े गांव साहूपुरा, सुनपैङ, मलेरना, ऊचा गांव सहित विभिन्न इलाकों के लोगों को आवागमन की सुविधा मिलेगी।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पार्षद की टिकट हो या विधायक की टिकट सभी को मांगने का अधिकार है। लेकिन पार्टी संगठन ही टिकट तय करता है। इसलिए सभी को जनता के हितों को देखते हुए पार्टी के साथ कार्य करना चाहिए। मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि आने वाले समय में बल्लभगढ़ की जनता को अधिकारियों के अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर नहीं काटना नहीं पड़ेगा। बल्कि एक ही छत के नीचे सभी सरकारी कार्य होंगे। जिसके लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बल्लभगढ़ के लिए अलग से लघु सचिवालय बनवाया है। वहीं बेटियों को पढ़ाई करने के लिए सेक्टर- 2 में महिला कॉलेज की स्थापना की है। आजादी के बाद यह बल्लभगढ़ में पहला महिला कॉलेज है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2 महीने के अंदर कॉलेज की नई इमारत में ही कक्षाएं लगेंगी। परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि बल्लभगढ़ में सरकारी जमीनों पर कब्जे नहीं होने दूंगा। यही नहीं बहन बेटियों तंग करने वालों को भी वह नीमका जेल पहुंचाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आज बल्लभगढ़ की समस्त कालोनियों में पीने का पानी आरएमसी व टाइल्स की सड़कें, सीवर का प्रबंध , सड़कों पर दूधिया लाइट लगवाई गई है। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ को विकास के क्षेत्र में  नंबर वन बनाना ही मेरा एक मकसद है।

कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने सिंचाई विभाग के अधिकारियो को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आजादी के अमृत महोत्सव की श्रंखला में कार्य तेज गति से और सरकारी पैरामीटर के अनुरूप होना चाहिए। कोताही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुल को आरएमसी आधुनिक तकनीकी से बनाना सुनिश्चित करें।

इसी कङी में बल्लभगढ़ विधानसभा में रिकॉर्ड तोड़ विकास कार्य कराने के लिए के आदर्श नगर स्थित छज्जुराम  रोड पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का भाजपा नेता योगेश शर्मा द्वारा अभिनंदन समारोह भी आयोजित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश के परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने इस अभिनंदन समारोह के लिए सभी का आभार प्रकट किया । उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ की जनता ने जो विश्वास उनके ऊपर किया है। उस विश्वास को भी हमेशा बना कर रखेंगे और शहर की जनता की चौकीदारी ईमानदारी और निष्ठा के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि बल्लभगढ़ को विकास कार्यों में नंबर वन का दर्जा दिलाने का काम करेंगे।

परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि पूर्व की सरकारों मे विधायक जगह-जगह नारियल तोड़ते हुए देखे जाते थे। लेकिन काम नजर नही आते थे। लेकिन आज नारियल तब तोड़ा जाता है, जब काम शुरू होता है और जब काम पूरा होता है तो नारियल तोड़ा जाता है।

स्थानीय निवासी योगेश शर्मा और सतवीर शर्मा सहित कॉलोनी के गणमान्य लोगों ने परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा का माला पहनाकर और शॉल भेंट करके स्वागत किया। स्थानीय निवासी योगेश शर्मा ने कहा कि परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने बल्लभगढ़ के विकास में चहुमुखी विकास कार्य करवाकर चार चांद लगाएं है।  कालोनी वासी योगेश शर्मा ने मंत्री मूलचन्द शर्मा को पुरानी याद दिलाते हुए कहा कि कालोनी वासियों ने नारकीय जीवन जिया है। लेकिन परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने जब से बल्लभगढ़ में विधायक की कमान संभाली है। तब से लेकर आज तक बल्लभगढ़ की कॉलोनियों की गंदगी को दूर करने का काम किया है। वहीं सीवर लाइन और पीने का पानी भी लोगों को पहुंचाने का काम किया है।

इस अवसर पर टिपरचंद शर्मा, पारस जैन, योगेश शर्मा, प्रताप भाटी, लखन बैनीवाल, राकेश गुर्जर, बुद्धा सैनी, सुभाष लाम्बा, हरप्रसाद गोड़, मुकेश शर्मा, राजिंदर पहलवान, टेकचंद शर्मा, तेजपाल सिसोदिया, जयप्रकाश मास्टर, शीला शर्मा, खेमचंद शर्मा, कौशल शर्मा, चंद्रसेन, महावीर सैनी, सचिन गर्ग सहित वार्ड 43 सहित समस्त कॉलोनी के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...