भारतीय ने कोरोना वैक्सीन के लिए दांव पर लगा दी अपनी जिंदगी

Date:

(Front News Today) हर कोई कोरोना के बारे में सोचकर डर में है. कोरोना वायरस की वैक्‍सीन (Coronavirus Vaccine) के जल्‍द से जल्‍द तैयार होने के इंतजार में है लेकिन एक भारतीय ऐसा भी है जिसने इस वैक्‍सीन के लिए अपनी जान की बाजी लगा दी. बात हो रही है, जयपुर में जन्‍म और फिलहाल लंदन में रह रहे दीपक पालीवाल (Deepak Paliwal) की. दीपक उन चंद लोगों में से एक हैं जिन्‍होंने कोरोना वैक्‍सीन ट्रायल में बतौर वॉलेंटियर हिस्‍सा लिया.

दीपक ने बताया, ‘मैं बार-बार सोच रहा था कि कोरोना से जंग में मैं कैसे मदद कर सकता हूं. एक दिन बैठे-बैठे यूं ही ख्याल आया क्यों ना दिमाग की जगह शरीर से ही मदद करूं. मेरे दोस्त ने मुझे बताया था कि ऑक्सफोर्ड में ट्रायल चल रहे हैं, उसके लिए वॉलेंटियर की जरूरत है. बस, मैंने इस ट्रायल के लिए अप्लाई कर दिया. ‘

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...