सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौली, भागलपुर को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है।

Date:

(Front News Today / राजेश कुमार, समेलपुर, देवरिया) सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परसिया चंदौली, भागलपुर को दो दिनों के लिए सील कर दिया गया है। ज्ञान हो कि इस स्वास्थ्य केंद्र के लैब टेक्नीशियन को कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद प्रशासन द्वारा यह कदम उठाया गया है। इस बाबत हॉस्पिटल के फार्मासिस्ट डॉ० गोपाल यादव से सम्पर्क करने पर जानकारी मिली कि संक्रमित लैब टेक्नीशियन द्वारा लगातार एक सप्ताह से अस्पताल में कोविड सैम्पल की जाँच की जा रही थी। गले मे खरास आने एवं लगातार छींक आने की शिकार पर उक्त लैब टेक्नीशियन की जांच कराने पर उन्हे कोरोना पॉज़िटिव पाया गया। उन्होंने आस पास के क्षेत्रों के निवासियों और अस्पताल में आने वाले मरीजों से आग्रह किया कि कृप्या दो दिनो तक अस्पताल में न आये।

Share post:

Subscribe

spot_img

Popular

More like this
Related

एनआईआईटी फाउंडेशन के एंटरप्रेन्योरशिप प्रोग्राम के तहत 50 से ज़्यादा उद्यम शुरू किए गए

नई दिल्ली, अक्टूबर, 2026: एनआईआईटी फाउंडेशन की चेंजमेकर एकेडमी...

उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक ने उत्तराखंड में खोली नई शाखा

उत्तराखंड में बैंक की शाखाओं का विस्तार होने से...