सामुदायिक पुलिस टीम ने ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों को साइबर अपराध व यातायात नियमों की जानकारी देकर किया जागरूक

Date:

फरीदाबाद- पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के दिशा-निर्देशानुसार आज सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा खेडी पुल एरिया में ऑटो व ई-रिक्शा चालको को साइबर अपराध व यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरुक किया है।

सामुदायिक पुलिस टीम ने खेड़ी पुल पर करीब 150 ऑटो और ई-रिक्शा ड्राइवरों को जागरुक किया है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ऑटो चालकों को साइबर अपराध और यातायात नियमों के संबंध में जानकारी देकर जागरूक किया है।

जागरुकता प्रोग्राम में ड्राइवरों को साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों, जैसे ऑनलाइन धोखाधड़ी, फिशिंग, और डिजिटल भुगतान से संबंधित साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी। उन्हें साइबर अपराध से बचने के उपायों के बारे में भी बताया गया, ताकि वे सुरक्षित रूप से अपने डिजिटल लेन-देन कर सकें।

इसके अलावा, अधिकारियों ने यातायात नियमों का पालन करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया। ड्राइवरों को बताया कि किस प्रकार सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यातायात नियमों के संकेतों का पालन करना और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाना अनिवार्य है।

सामुदायिक पुलिस टीम ने ड्राइवरों को जागरूकता सामग्री वितरित की, जिसमें साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी शामिल थी।

फरीदाबाद यातायात पुलिस की इसके साथ ही आमजन से यह भी अपील है कि यात्रा के दौरान यातायात नियमों का पालन करके सकुशल अपने गंतव्य स्थान पर पहुंचे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related