सेंट कोलम्बस दयालबाग, सेंट कोलम्बस नेशनल स्कूल व दीना नाथ पब्लिक स्कूल की छात्राओं ने पुलिस आयुक्त को बांधी राखी

Date:

फरीदाबाद: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर सेंट कोलम्बस दयालबाग, सेंट कोलम्बस नेशनल स्कूल चर्मवुड व दीना नाथ पब्लिक स्कूल फरीदाबाद की छात्राएं पुलिस आयुक्त श्री राकेश कुमार आर्य को राखी की बधाई देने उनके कार्यालय पहुँची व अपने नन्हें हाथों से बनाई हुई राखी बांधी, जिसपर पुलिस आयुक्त द्वारा छात्राओं का अभिवादन किया। इस अवसर पर संबंधित स्कूल के अध्यापक भी मौजूद थे।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेंट कोलम्बस दयालबाग, सेंट कोलम्बस नेशनल स्कूल व दीना नाथ पब्लिक स्कूल से छात्राएं आज राखी बांधने के लिए पुलिस आयुक्त कार्यालय सेक्टर-21 सी फरीदाबाद पहुंचे, जहां पर उन्होंने पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य को राखी बांधकर रक्षाबंधन पर्व मनाया। पुलिस आयुक्त ने छात्राओं के द्वारा बनाई गई इको फ्रेन्डली राखियों की प्रशंसा की और उनके इस प्रयास की सराहना करते हुए रक्षा बंधन की बधाई दी तथा रक्षा बंधन की महत्व बारे छात्राओं को अवगत करवाया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related