टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6,94,800 रुपये की साइबर ठगी, खाताधारक गिरफ्तार, साइबर थाना बल्लभगढ़ की कार्रवाई

Date:

फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में टेलीग्राम टास्क के नाम पर 6,94,800 रुपये की साइबर ठगी के मामले में कार्रवाई करते हुए साइबर थाना बल्लभगढ़ की टीम ने एक खाताधारक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल मेहर निवासी गांव आवर, जिला झालावाड़, राजस्थान के रूप में हुई है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि सेक्टर-11 निवासी प्रशांत ने साइबर थाना बल्लभगढ़ में शिकायत दी कि फेसबुक पर सर्फिंग करते समय उसने एक लिंक पर क्लिक किया, जिसके बाद वह एक व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ गया। ग्रुप में उसे पार्ट टाइम व फुल टाइम काम करके पैसे कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद उसे टेलीग्राम पर टास्क पूरे करने के लिए कहा गया। अधिक मुनाफे के लालच में आकर शिकायतकर्ता ने प्रीपेड टास्क के नाम पर कुल 6,94,800 रुपये निवेश कर दिए, लेकिन उसे न तो कोई मुनाफा मिला और न ही उसकी रकम वापस मिली। शिकायत के आधार पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी विशाल मेहर इस मामले में खाताधारक है, जिसने अपना बैंक खाता साइबर ठगों को उपलब्ध करवाया हुआ था। आरोपी के बैंक खाते में ठगी की रकम में से 50,000 रुपये ट्रांसफर हुए थे। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

पीड़ित प्रवासी परिवार की मदद को आगे आए नीरज शर्मा, स्वयं दिए 50 हजार रुपये

प्रवासी महापंचायत में अन्य लोगों से भी कराई लाखों...

ग्रेटर फरीदाबाद की कनेक्टिविटी को रफ्तार देने पर सीएम सैनी का आभार : राजेश नागर

753 करोड़ रुपये के एलिवेटेड फ्लाईओवर का 17 दिसंबर...

क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने देसी कट्टा के साथ आरोपित को किया गिरफ्तार, भेजा जेल

फरीदाबाद – फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियारों पर लगातार...