महाराष्ट्र के उल्हासनगर में दुकान में सिलेंडर के विस्फोट से दुकान मालिक की मृत्यु और 10 लोग घायल

Date:

(Front News Today) महाराष्ट्र के उल्हासनगर से बहुत ही दुखद घटना की सूचना मिल रही है। यहां सेक्शन 25, धड़ेलके गणपति मंदिर, टीकमदास दाल वाला के सामने गुप्ता नाश्ते वाले की दुकान है। इस दुकान में सिलेंडर के विस्फोट होने से इसके मालिक की मृत्यु होने की सूचना मिल रही है। सूत्रों के अनुसार, सिलेंडर में विस्फोट से 10 लोग घायल हुए हैं। इस दुखद घटना में आसपास की दुकानों को ज्यादा क्षति नहीं पहुंची है। सूत्रों के अनुसार, घटनास्थल पर फायर ब्रिगेड की टीम के अलावा विठलबारी पुलिस स्टेशन की थाना सहित आसपास के थानों की पुलिस पहुंची हुई है। हम इस दुखद घटना पर गहरी संवेदना प्रकट करते हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...