डीएवी कॉलेज फरीदाबाद में मनाया गया विश्व पर्यावरण दिवस

Date:

प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर डीएवी कॉलेज में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए| इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर बालाजी एजुकेशनल संस्थान के डायरेक्टर श्री जगदीश चौधरी मुख्य अतिथि रहे और साथ ही उन्होंने मुख्य वक्ता के तौर पर भी अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया एवं गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में सुबोध नन्दन शर्मा जी शामिल हुए तथा अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया |

अलीगढ़ से प्रकाशित हमारी धरती के सम्पादक श्री सुबोध नन्दन शर्मा जी ने बताया कि किस प्रकार ओजोन परत का क्षरण और प्राकृतिक संसाधनों का अत्याधिक दोहन जैव विविधता के लिए विनाश का कारण बन रहा है एवं मानव स्वास्थ्य भी इससे प्रभावित हो रहा है | उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी से अपने जीवन के कुछ खास मौकों जैसे जन्मदिन नव वर्ष इत्यादि पर वृक्ष लगाने और कम से कम ढाई वर्ष तक और यथासम्भव उसकी देखभाल करने की अपील की |

डा. जगदीश चौधरी ने अपने वक्तव्य में बताया कि प्रकृति खुद ही बहुत सी चीज़ों को ठीक करने की क्षमता रखती है जो क्षमता मनुष्य में नहीं है | मनुष्य प्रकृति पर निर्भर है | यदि समय रहते सही कदम नहीं उठाए गए तो इसका मानव जाति पर बहुत ही गम्भीर प्रभाव होने वाले हैं और जिसे लेकर हम बिल्कुल भी सजग नहीं हो पा रहे | इसलिए हमे प्रतिदिन पर्यावरण दिवस मनाना चाहिए |

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एनसीसी रैंक वितरण समारोह और पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया | रैंक वितरण में अन्य कैडेट्स के साथ साथ कैडेट कैप्टन (गर्ल्स विंग) का रैंक रचना को और कैडेट कैप्टन (बॉयस डिविजन) का रैंक विशाल तंवर को दिया गया |

इसके अतिरिक्त विशाल तंवर इस वर्ष 1 हरियाणा नेवल युनिट फरीदाबाद के सीनियर कैडेट कैप्टन भी चुने गए है | रैंक वितरण कॉलेज की प्राचार्या डॉ सविता भगत जी द्वारा किया गया | उनके साथ मंच पर मुख्य अतिथि , मुख्य वक्ता एवं साथ ही कॉलेज के वरिष्ठ प्राध्यापक श्री मुकेश बंसल, कैप्टेन सुनीता डुडेजा, फरीदाबाद यूनिट से सीनियर गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर सुधा कपूर भी सम्मिलित रहे |पोस्टर कम्पटीशन में निर्णायक की भूमिका में डॉ सुनीति आहूजा रहीं तथा इस कार्यक्रम का संचालन कालेज के पर्यावरण विभाग के प्राध्यापक एवं पर्यावरण क्लब के प्रभारी डॉ नीरज सिंह के दिशा निर्देशन में संपन्न हुआ |

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...