टेलिग्राम टास्क के माध्यम से 2,10,000/-रू की ठगी, खाता उपलब्ध करवाने वाला गिरफ्तार

Date:

फरीदाबाद:- बता दें कि साइबर थाना बल्लभगढ़ में कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर-20B, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने अपनी दी शिकायत में आरोप लगाया कि 09 अप्रैल को उसके पास टेलिग्राम पर पार्ट टाईम जॉब करके कम समय में पैसे कमाने बारे मैसेज प्राप्त हुआ। जिस मैसेज को देख कर उसने काम करने के लिए हां कर दिया और फिर उससे उसकी निजी जानकारी ली गई। जिसके बाद उसे गुगल पर रेटिंग के कुछ टास्क दिए गये जिनके बदले में उसे 150/-रू दिए गये। फिर उसे पैड टास्क करने के लिए कहा गया जिसके लिए लालच में आकर ठगों के पास विभिन्न टास्क के लिए कुल 2,10,000/-रू भेज दिए। जिसके बाद ठगों ने उसे कोई पैसा वापिस नहीं दिया गया। जिस शिकायत पर साइबर थाना बल्लभगढ़ में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि मामले में कार्रवाई करते हुए आकाश परेवा वासी चन्दन विहार नांगलोई दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि आकाश ठगों के लिए खाता उपलब्ध करवाता था। आरोपी B.Sc. पास है और कबाड का गोदाम चलाता है।

आरोपी को आगामी पूछताछ के लिए 6 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related