ट्रैडिंग के नाम पर 39,43,000/-रू की ठगी, साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने खाता उपलब्ध करवाने वाले को किया गिरफ्तार,

Date:

फरीदाबाद:- बता दें कि सेक्टर-78, फरीदाबाद वासी एक व्यक्ति ने साइबर थाना सैंट्रल में शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि 08 नवम्बर 2024 को उसके व्हाट्सएप नम्बर पर एक मैसेज आया, जिसमें ट्रैडिंग करने के बारे में बताया गया था। फिर ट्रैडिंग के लिए उसकी बात ठगों से होने लगी, ठगों ने उसे SMC Customer Service में निवेश कर मोटा पैसा कमाने का लालच दिया। शिकायतकर्ता ने लालच में आकर निवेश के लिए 34,43,000/-रू ठगों के खाता में जमा करवा दिये। निवेश के कुछ समय बाद उसके निवेश खाता में लाभ के साथ 1,94,64,643/- रु की राशी खाता में दिखने लगी। जब उसने पैसे निकालने चाहे तो ठगों ने कमीशन के नाम पर 5 लाख रूपये की मांग की, जिस पर शिकायतकर्ता ने लालच में आकर 5 लाख भी ठगों को दे दिए। इसके बाद उससे फिर 19 लाख रूपये की मांग की गई, जिसपर उसे साइबर फ्राड होने का शक हुआ। जिस पर साइबर थाना सैंट्रल में संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि साइबर थाना सैंट्रल की टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रताप सिंह (32) वासी चन्द्र विहार, दिल्ली हाल कृष्णा पुरी, दिल्ली को गिरफ्तार किया है।

पूछताछ में सामने आया कि प्रताप सिंह ने खाताधारक सुमित का खाता मनजीत से लेकर आगे ठगों को दिया था। सुमित और मनजीत को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है।

आरोपी को पुछताछ के लिए 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related