गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना में 27 और 28 अक्टूबर 2026 को दो दिवसीय नवाचार महोत्सव ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ के चौथे संस्करण का आयोजन किया जाएगा। ‘आज के विचार, उज्ज्वल कल’ की भावना पर आधारित यह महोत्सव स्कूल और विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को अपनी रचनात्मकता, तकनीकी दक्षता तथा समस्या-समाधान की क्षमता प्रदर्शित करने के लिए एक साझा मंच प्रदान करेगा।
महोत्सव का आयोजन विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रो. दिनेश सिंह की अध्यक्षता में किया जाएगा। ‘आइडियाज’ के पांचमूल मूल्य हैं—नवाचार, विशिष्टता, विस्तार, उपलब्धियां और कौशल-आधारित शिक्षा। इस वर्ष तकनीकी, शैक्षणिक एवंसांस्कृतिक श्रेणियों में कुल 19 प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी, जिनका संचालन विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों औरस्टूडेंट वेलफेयर विभाग द्वारा किया जाएगा।
विश्वविद्यालय के प्रो-चांसलर अभिषेक गुप्ता ने कहा कि विश्वविद्यालय अपने शैक्षणिक कार्यक्रमों में मिशन विकसित भारत 2047 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के उद्देश्यों को समाहित करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने एआई और नवाचार को बढ़ावा देने को विश्वविद्यालय की प्रमुख प्राथमिकता बताया।
महोत्सव का प्रमुख आकर्षण एआई एरीना होगा, जहां रोबो वॉर, रोबोट्स रेस, रोबो सॉकर और ड्रोन रेस जैसी प्रतियोगिताओं में विद्यार्थी अपनी तकनीकी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। अन्य प्रमुख आयोजनों में वन डे हैकथॉन, एग्रीटेक–एआई स्मार्ट फार्मिंग मॉडल्स, जीरो वेस्ट इनोवेशन, टेक ट्रेजर हंट और क्राइम सीन इन्वेस्टिगेशन गेम शामिल हैं।
शैक्षणिक श्रेणी में वाद-विवाद प्रतियोगिता, ‘रिएक्ट टू सिचुएशन’, विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं पहेली समाधान तथा ‘नो योरलॉज’ विषय पर पोस्टर और कोलाज निर्माण प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। रचनात्मक गतिविधियों में बटन मसाला, इम्प्रिंट: द आर्ट ऑफ हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग, सोप कार्विंग और ‘रीलबाज’ शॉर्ट-फॉर्म वीडियो निर्माण चुनौती शामिल हैं। इसकेअतिरिक्त समूह नृत्य और युगल नृत्य प्रतियोगिताएं महोत्सव को सांस्कृतिक रंग प्रदान करेंगी। ‘आइडियाज 4.0’ का उद्देश्य विद्यार्थियों में नवाचार, रचनात्मक सोच, सहयोग और कौशल-आधारित शिक्षा को प्रोत्साहितकरना तथा उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करना है।
Date:


