गैंगेस्टर कोर्ट में दाखिल हुई मुख्तार की चार्जशीट, 55 गंभीर आपराधिक मामलों में शामिल होने का आरोप, 1100 पन्ने की चार्जशीट में 11 अभियुक्त है शमिल।

Date:

Front News Today: आजमगढ़ गैंगेस्टर कोर्ट में आज मुख्तार अंसारी के विरूद्ध चार्जशीट दाखिल हो गई। गैगेंस्टर कोर्ट में पुलिस ने 20 सितम्बर को ही चार्जशीट दाखिल करने का प्रयास किया था लेकिन कुछ कमियों के कारण नहीं दाखिल हो सकी थी। संजय द्विवेदी, विशेष लोक अभियोजक गैंगेस्टर कोर्ट के वकील ने बताया कि मुख्तार अंसारी पर 55 गंभीर अपराधों में शामिल होने का आरोप है। इसके साथ ही हत्या, फिरौती, गैंग बनानाकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देने सहित लम्बा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। मुख्तार अंसारी के साथ ही 11 अभियुक्तों के नाम इस चार्जशीट में शामिल हैं। बताया कि मुख्तार की चार्जशीट काफी दिनों से पेडिंग थी। सारे अपराधों को दर्शाते हुए गैंग चार्ट बनाया गया था। 1100 पन्ने की चार्जशीट दाखिल कर दी गई। ट्रायल के समय सारे मामलों पर विचार किया जाएगा।

संजय द्विवेदी, विशेष लोक अभियोजक

बता दें कि आजमगढ़ जिले के तरवां थाना क्षेत्र के एरा कला में सड़क निर्माण के दौरान हुई गोलीबारी के मामले में बाहुबली मुख्तार अंसारी सहित 11 लोग आरोपी हैं। इस घटना में एक मजदूर की मौत हो गई थी। इस मामले में मुख्तार अंसारी के ऊपर षडयंत्र रचने का आरोप लगा था। मुख्तार के साथ इस मामले में राजेन्द्र पासी, श्याम बाबू पासी, हरिकेश यादव, राजेश सिंह, मोहन पासी, राजन पासी, अभिलेष मिश्र, पंकज यादव, उमेश सिंह, अनुज कनौजिया शामल हैं। मामले में अनुज कनौजिया अभी फरार चल रहा है। आजमगढ़ पुलिस ने अनुज कनौजिया के घर कुर्की की कार्यवाई भी की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...