वन नेशन, वन हेल्थ कार्ड

Date:

(Front News Today) डिजिटल स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए केंद्र सरकार जल्द ही राष्ट्रीय डिजिटल स्वास्थ्य मिशन की घोषणा कर सकती है | इस योजना के तहत हर नागरिक को स्वास्थ्य की जानकारी एक ही प्लेटफार्म पर उपलब्ध हो जाएगी। डिजिटल स्वास्थ्य सेवा को बढ़ावा देने के लिए मोदी सरकार कई कदम उठा रही है । इसके तहत जल्द ही वन नेशन , वन राशन कार्ड की तर्ज पर वन नेशन, वन हेल्थ कार्ड योजना की घोषणा हो सकती है । साथ ही आधार कार्ड की तर्ज़ पर । लोगों का हेल्थ आईडी कार्ड , हेल्थ कार्ड, तैयार किया जाएगा । नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन में , मुख्य तौर पर चार चीजों पर फोकस किया गया है । जिनमें हेल्थ आईडी, व्यक्तिगत स्वास्थ्य कार्ड ,देशभर के निजी डाक्टरों और स्वास्थ्य सुविधाओं का रजिस्ट्रेशन शामिल है । एक रिपोर्ट में कहा गया है कि यह योजना अपने आखिरी चरण में है और इसे सैद्धांतिक रूप से कैबिनेट की मंजूरी भी मिल गई है । इस योजना के तहत अस्पताल, क्लीनिक ,डॉक्टर को एक सेंट्रल सर्वर से जोड़ दिया जाएगा । इससे व्यक्ति का मेडिकल डाटा भी उसी सर्वर पर मौजूद रहेगा । हालांकि सरकार की इस योजना से जोड़ने के लिए अस्पताल और नागरिकों पर निर्भर करेगा। हर नागरिक की एक यूनिक आईडी जारी होगी । उसी के आधार पर मेडिकल की सभी जानकारी उपलब्ध होगी ।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आपकी जरूरतों के हिसाब से लगातार बेहतर बन रहा है एआई+ स्मार्टफोन

सॉफ्टवेयर अपडेट से लेकर बेहतर आफ्टर-सेल्स सपोर्ट तक, एआई+...