प्रदूषण नियंत्रण को लेकर तैयार करें कार्य योजना: एसडीएम महेश कुमार

Date:

– एसडीएम की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जारी किए दिशा-निर्देश

भिवानी, 16 अक्टूबर। डीसी महावीर कौशिक के मार्गदर्शन में एसडीएम महेश कुमार की अध्यक्षता में स्थानीय लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए हॉल में पर्यावरणीय मुद्दों के समाधान और अनुपालना सुनिश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक आयोजित हुई। बैठक में एसडीएम ने जिले में प्रदूषण की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि एनजीटी तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से प्राप्त होने वाले सभी दिशा-निर्देशों की पूर्ण अनुपालना की जाती है, ताकि प्रदूषण पर लगाम लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदूषण की रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास जारी हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुले में कूड़ा न डालें। कूड़ा निस्तारण उचित प्रकार से किया जाना चाहिए। जगह-जगह कूड़े के ढेर नहीं फैलायें। इससे प्रदूषण फैलता है।

एसडीएम ने बैठक में जनस्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग, वन विभाग, स्वास्थ्य विभाग, जिला विकास एवं पंचायत विभाग, जिला नगर एवं ग्राम नियोजन विभाग, नगर परिषद, एचएसवीपी, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग(वाईडब्ल्यूएससी), परिवहन विभाग, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग, खनन विभाग तथा पशुपालन विभाग आदि को पर्यावरणीय मुद्दों को हल करने के लिए कार्य योजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिला में 15 प्रदूषण से संबंधित स्थलों या स्थानों की पहचान करें और इन स्थानों पर प्रदूषण को कम करने के लिए कार्य योजना प्रदान करें। उन्होंने कहा कि सभी कार्य पर्यावरण मानदंडों के अनुसार होने चाहिए। उन्होंने निर्देश दिए कि सरकारी भवनों में वर्षा जल संचयन प्रणालियों का कार्यान्वयन, ठोस और जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन, वायु प्रदूषण नियंत्रण उपाय, मियावाकी जंगलों का निर्माण और घरेलू सीवेज का प्रबंधन किया जाए। बैठक में संबंधित विभागों के विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...

“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार

‘भूत बंगला’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की तैयारी के...