सांसद खेल महोत्सव के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 17 मई तक बढाई गई: उपायुक्त जितेंद्र यादव

Date:

– प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए हडल एप्प पर करें फरीदाबाद और पलवल ज़िलों के खिलाड़ी रजिस्ट्रेशन

– आज़ादी के अमृत महोत्सव के तहत फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में 20 से 22 मई तक सांसद खेल महोत्सव का हो रहा है आयोजन

Front News Today (फरीदाबाद, 15 मई) उपायुक्त जितेंद्र यादव ने बताया कि सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार आज़ादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के लिए तीन दिवसीय सांसद खेल महोत्सव 20, 21 व 22 मई को आयोजित किया जाएगा।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने कहा कि सांसद खेल महोत्सव में जो भी टीमें अथवा खिलाड़ी शामिल होना चाहते हैं उनके लिए हडल ऐप ( hudle: https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav )  पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाना आवश्यक होगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए रजिस्ट्रेशन की तिथि 17 मई तक बढ़ा दी गई है। पहले यह तिथि 15 मई तक थी। सांसद खेल महोत्सव में टीमों की एंट्री फीस ₹500 रूपये और एक कल खेल की एंट्री फीस ₹200 रूपये  निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में फरीदाबाद और पलवल दोनों जिलों के खिलाड़ी हिस्सा ले सकते हैं।

उपायुक्त जितेन्द्र  यादव ने बताया कि प्रतियोगिता में टीम गेम में प्रथम विजेता टीम को 31,000 रुपए व दूसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21,000 रुपए इनाम दिया जाएगा। तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 11,000 रुपए की धनराशि का इनाम दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर एकल खेल में प्रथम विजेता खिलाड़ी को 5,100 रुपए, दूसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी को 3,100 रुपए व तीसरे विजेता खिलाड़ी को 2,100 रुपए धनराशि का इनाम दिया जाएगा।

उपायुक्त जितेंद्र यादव ने आगे बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में 20 से 22 मई तक आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव में बास्केटबॉल, हॉकी, बैडमिंटन पैरा, फुटबॉल, एथलेटिक, सर्कल कबड्डी, बैडमिंटन, टग ऑफ वार, खो-खो, वॉलीबॉल खेल की प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। रजिस्ट्रेशन व अधिक जानकारी के लिए https://hudle.in/pages/sansad-khel-mahotsav  इस लिंक को खोलें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...