तकलेच तक सड़क हुई बहाल

Date:

डीसी एसपी ने किया निरीक्षण

शिमला (रामपुर) अगस्त – तकलेच क्षेत्र के डमराली में बादल फटने से प्रभावित हुई सड़क को बहाल कर दिया गया है। रविवार को डीसी और एस पी सड़क बहाल होने के बाद तकलेच में निरीक्षण करने पहुंचे। यहां पर बागवानों के सेब के ट्रक फंसे हुए थे । सड़क बहाल होने के बाद ट्रकों की आवाजाही शुरू हो पाई।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिए है कि डमराली तक पहुंचने वाले मार्ग के बहाली के कार्य में तीव्रता लाई जाए । इसके अलावा स्थानीय पंचायत को एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए है।

बादल फटने की घटना के कारण क्षेत्र में सड़क प्रभावित होने के अलावा कई जगह कलबट टूटे हुए थे।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि तकलेच तक मार्ग बहाल हो चुका हुआ। यहां पर फंसे हुए ट्रकों को निकाल दिया गया है। डमराली तक सड़क खोलने का कार्य चला हुआ है। यहां पर मशीन के मदद से कटिंग करके मार्ग तैयार किया जा रहा है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, एस डी एम रामपुर निशांत, डीएसपी नरेश शर्मा, लोक निर्माण विभाग, जल शक्ति विभाग, विद्युत विभाग सहित स्थानीय पंचायत के प्रतिनिधि मौजूद रहें।

*सर्च ऑपरेशन में शामिल टीमों का जताया आभार *

उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने समेज त्रासदी में लापता लोगों के चलाए गए सर्च ऑपरेशन को लेकर एन डी आर एफ,एस डी आर एफ, आर्मी और सी आई एस एफ की टीमों का विशेष आभार व्यक्त किया।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने बताया कि इस बड़े सर्च ऑपरेशन में सभी टीमों का काम काबिले तारीफ रहा है। 85 किलोमीटर के क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन को चलाया गया । टीम के हर सदस्य ने सर्च ऑपरेशन में अहम भूमिका निभाई है। अभी तक कई शवों को बरामद किया जा चुका है।कई शव परिजनों को सौंप दिए है। कुछ शवों का डी एन ए मिलान जारी है।

उन्होंने एन डी आर एफ यूनिट के कोटला कैंप, सी आई एस एफ के झाकड़ी और आर्मी के अवेरीपट्टी कैंप में डीसी और एसपी ने पूरी टीम के साथ बैठक करते हुए आभार जताया है। उन्होंने सभी यूनिटों से भविष्य में आपदा के समय सतर्क रहने और सहयोग करने की अपील की।

इस दौरान संबंधित यूनिट के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर । (ANURAG SHARMA) भारतीय जनता पार्टी जिला...