आचार संहिता की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध की जाएगी नियमानुसार सख्त कार्रवाई – जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा

Date:

जींद, 19 अगस्त। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने कहा है कि निर्वाचन आयोग द्वारा हरियाणा में विधानसभा आम चुनाव-2024 की घोषणा कर दी गई है। चुनाव की घोषणा के साथ ही जिला में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो गई। ऐसे में सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ-साथ जिला के आमजन से अपील है कि जिला में सभी पांचो विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव को शांतिपूर्वक एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न करवाने के लिए आदर्श चुनाव आचार संहिता की पालना करें। कोई भी व्यक्ति आदर्श चुनाव आचार संहिता की उल्लंघना ना करे। आचार संहिता की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उपायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों से भी अपनी ड्यूटी में किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए हैं।

निर्वाचन आयोग द्वारा जारी शेड्यूल के बारे में जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि हरियाणा में सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों सीट के लिए एक अक्टूबर को मतदान होगा तथा चार अक्टूबर को मतगणना होगी। उन्होंने बताया कि 05 सितंबर वीरवार को चुनाव से संबंधित अधिसूचना जारी होगी तथा 12 सितंबर तक नामांकन होंगे। उन्होंने बताया कि 13 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच पड़ताल व छंटनी की जाएगी जबकि सोमवार 16 सितंबर को उम्मीदवार अपना नामांकन वापिस ले सकेंगे। इसके बाद मंगलवार 01 अक्टूबर को मतदान होगा तथा 04 अक्टूबर को मतगणना होने के साथ ही परिणाम घोषित किए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रदर्शन के नाम पर हिंसा, अभद्र भाषा और अराजकता फैलाना स्वीकार्य नहीं: कृष्णपाल गुर्जर

फरीदाबाद, 28 अक्टूबर । (ANURAG SHARMA) भारतीय जनता पार्टी जिला...