उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बार फिर रफ्तार का कहर, स्लीपर बस में लगी आग, एक की जिंदा जलकर मौत और 2 घायल

Date:

(Front News Today) उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक बार फिर रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां एक तेज गति से जा रही स्लीपर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई. इससे बस में आग लग गई. आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी बस को अपनी चपेट में ले लिया. हालांकि, बस में सवार यात्रियों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई . लेकिन कुछ यात्री बस में फंस गए जिनमें एक की जिन्दा जलकर मौत हो गई. वहीं, 2 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. वहीं, बस में आग लगने की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मोके पर पहुंच गई और बहुत मुश्किल से आग पर काबू पाया. बताया जाता है कि बस में 72 यात्री सवार थे. फिलहाल पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है और मृतक यात्री को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक, ये पूरा मामला जनपद फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र के आगरा- लखनऊ एक्सप्रेसवे पर का है. कहा जा हा है कि खम्बा नम्बर 54 के पास बस का एक्सीडेंट हुआ था. बस बिहार से गुजरात के अहमदाबाद जा रही थी. स्लीपर बस अनियंत्रित हो कर डिवायडर से टकरा गई. टकराने के बाद बस में आग लग गई. आग लगते ही बस में सवार यात्रियों ने कूद कर अपनी जान बचाई, लेकिन तीन यात्री बस में फंस गए. इसमें एक यात्री की जिन्दा जलकर मौत हो गई है और दो यात्री गंभीर घायल ही गए.
वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक बस जलकर खाक हो गई थी. अपर पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि एक बस बिहार से गुजरात जा रही थी, जो डिवायडर से टकरा गाई. इस घटना में एक यात्री की जलकर मौत हो गई है और दो लोग घायल हो गए. दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है..

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...