*ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध:चंद्र कुमार*

Date:

*कृषि मंत्री ने जरोट में 29 लाख रुपये से निर्मित होने वाले पशु औषधालय का किया शिलान्यास*

*जरोट में 25 लाख रुपये की लागत से बनेगा बहुउद्देश्यीय भवन*

ज्वाली,17 अगस्त। कृषि व पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने कहा है कि प्रदेश सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने तथा किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने के लिए समर्पण भाव से कार्य कर नई-नई योजनाएं ला रही है। कृषि मंत्री आज शनिवार को ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के जरोट में 29 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पशु औषधालय का शिलान्यास करने के उपरांत जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इस पशु औषधालय को शीघ्र तैयार कर जनता को समर्पित किया जाएगा ताकि पशुपालक अपने पशुओं का उपचार घरद्वार के नजदीक ही करवा सकें। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा तथा जरूरत के अनुसार इस तरह के और भी पशु औषधालय अन्य जगहों पर खोले जाएंगे।

कृषि मंत्री ने कहा कि इस क्षेत्र की जरूरत को देखते हुए यहां एक बहुउद्देश्यीय भवन बनाया जाएगा ताकि गरीब लोगों को अपने आयोजनों के लिए उपयुक्त स्थान मिल सके। जिसके लिए 25 लाख का प्रावधान कर दिया गया है।

उन्होंने कहा की कृषि तथा पशुपालन व्यवसाय दोनों ही संबद्ध गतिविधियां हैं। उन्होंने कहा कि जिन घरों में पशु होते हैं, वे परिवार निश्चित ही कृषि क्षेत्र से जुड़े होते हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं को पशुपालन और कृषि के क्षेत्र में लाने के लिए प्रदेश सरकार गाय तथा भैंसों की खरीद पर सब्सिडी देने पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि पशुपालन से प्राकृतिक खेती को भी बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि जब तक कृषि करना लाभकारी नहीं होगी तब तक प्रदेश के युवाओं का रुझान कृषि की तरफ नहीं मुड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने भैंस तथा गाय के दूध के खरीद मूल्य में उल्लेखनीय वृद्धि कर इसे 55 और 45 रुपए किया है ताकि दूध आधारित अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिल सके।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक रूप से उगाई गेहूं को 40 रुपए तथा मक्की को 30 रुपए के समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा ।

प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि पिछली भाजपा की सरकार में नगरोटा सूरियां अस्पताल को डाउन ग्रेड कर दिया गया था। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने वहां डॉक्टरों की तैनाती की है। उन्होंने कहा कि ज्वाली सिविल अस्पताल को आदर्श हॉस्पिटल बनाया जा रहा है और यहां सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों को तैनात कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि लोगों को बेहतर उपचार की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए इस अस्पताल में आवश्यक सेवाओं को बढ़ाने के भी प्रयास किए जा रहे हैं ।

प्रो.चंद्र कुमार ने कहा कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में हिम केयर योजना में बढ़े स्तर पर धांधली हुई है। इसलिए प्रदेश सरकार ने इसमें सुधारात्मक कदम उठाए हैं ।

उन्होंने जरोट पंचायत के 6 महिला मंडलों तथा युवक मंडल को 30-30 हजार रुपये देने की घोषणा की। उन्होंने पूर्व प्रधान द्वारा रखी गई मांगों को पूरा करने का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर कृषि मंत्री ने जन समस्याएं भी सुनी तथा उनके निवारण के लिए विभागीय अधिकारियों को दिशानिर्देश जारी किए।

इससे पहले वरिष्ठ पशुचिकित्सा अधिकारी भीष्म शर्मा ने मुख्य अतिथि को शॉल व टोपी भेंट कर सम्मानित किया।

यह रहे मौजूद:

इस अवसर पर वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ भीष्म शर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ कनिका भारद्वाज,लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मनोहर लाल, बीडीओ श्याम सिंह, कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी, पंचायती राज जिला अध्यक्ष मनमोहन सिंह, ओबीसी संगठन के उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, जिला कांगड़ा कांग्रेस सेवा दल अध्यक्षा सुषमा चौधरी, कांग्रेस जनरल सेक्रेटरी डॉ गुलशन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी- कर्मचारी तथा स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...