हिमालयन नर्सिंग कॉलेज जोगिंदर नगर में मनाया विश्व मधुमेह दिवस – डॉ संजय गुप्ता

Date:

जोगिंदर नगर 16 नवंबर – जोगिंदर नगर में हिमालयन ग्रुप ऑफ़ इंस्टिट्यूशन ऑफ़ नर्सिंग कॉलेज में विश्व मधुमेह दिवस मनाया गया। खण्ड चिकित्सा अधिकारी संजय गुप्ता की अध्यक्षता में इसका आयोजन किया गया। जिसमें कॉलेज के छात्रों को मधुमेह के लक्षण, बचाव व उपचार बारे विस्तृत जानकारी दी गई।

इस बारे जानकारी देते हुए खण्ड चिकित्सा अधिकारी पधर ने बताया कि हिमालयन नर्सिंग कॉलेज जोगिंदर नगर में मधुमेह दिवस मनाया गया। जिस दौरान कॉलेज के छात्रों को मधुमेह बीमारी के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही उन्होंने इस बीमारी के लक्षण बचाव, उपचार व प्रबंधन के बारे में भी विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस आयोजन के दौरान खण्ड चिकित्सा अधिकारी के साथ नर्सिंग ऑफिसर अमन कौर भी वक्ता रही। इस दिवस के उपलक्ष्य पर चार छात्राओं को मधुमेह के बारे में जानकारी देने के लिए स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। इस मौके पर कॉलेज के प्रबंधक निदेशक राजेंद्र मण्डयाल के साथ कॉलेज के अन्य अध्यापकगण भी शामिल रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...