*जिला नगर योजनाकार की कार्रवाई*

Date:

*दो वाणिज्यक व एक रिहायशी अवैध निर्माण को गिराया*

पंचकूला जुलाई 18: जिला नगर योजनाकार पंचकूला श्री राकेश बंसल के नेतृत्व में जिला नगर योजनाकार की टीम द्वारा आज मोरनी व पैरिफेरी नियत्रितं क्षेत्र में अवैध निर्माणों के विरूद्ध तोड़-फोड़ की कार्रवाई की गई।

इस कार्यवाही के दौरान भोज जब्याल की राजस्व सम्पदा में 2 वाणिज्यक व भोज मटौर में 1 रिहायशी अवैध निर्माण को गिराया गया। उक्त कार्रवाई श्री रोहित ड्यूटी मैजिस्ट्रेट एवं भारी पुलिस बल की उपस्थिति में संपन्न हुई।

जिला नगर योजनाकार, पंचकूला ने बताया कि अवैध निर्माणों को हटाने से पहले विभाग द्वारा नोटिस भी दिए गए थे, लेकिन इस निर्माण को नहीं हटाया गया, जिस कारण विभाग को यह कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने यह भी बताया कि कोई भी निर्माण करने या कोई भी काॅलोनी विकसित करने से पहले निदेशक, नगर तथा ग्राम आयोजना विभाग हरियाणा, चंडीगढ़ से अनुमति लिए बिना कोई भी अवैध निर्माण या काॅलोनी विकसित की जाती है, तो विभाग उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही करने के साथ-साथ अर्बन एरिया एक्ट-1975, पैरिफेरी नियंत्रित क्षेत्र-1952 तथा नियंत्रित क्षेत्र-1963 के तहत विभाग सख्त कानूनी कार्यवाही करता है।

उन्होंने आम जनता से अनुरोध करते हुए कहा कि विभाग से सी.एल.यु/लाईसेंस की अनुमति लिए बिना काटी गई काॅलोनियों में मकान या दुकान ना लें, ताकि उनकी कड़ी मेहनत का पैसा बर्बाद न हो और अनाधिकृत अवैध निर्माणों पर रोक लग सके।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...