डीसी ने अधिकारियों- कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

Date:

धर्मशाला, 20 अगस्त। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने मंगलवार को उपायुक्त कार्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की जयन्ती के अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस शपथ भी दिलाई और पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि स्वर्गीय राजीव गांधी को राष्ट्र आधुनिक भारत निर्माता के रूप में जानता है। प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान उन्होंने लोगों और समाज की सोच को बदलने के लिए अनेक दूरदर्शी निर्णय लिए।

डीसी ने अधिकारियों- कर्मचारियों को दिलाई सद्भावना की शपथ

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं के मताधिकार के उपयोग की आयु को 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की, ताकि देश का युवा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सके। लोकतांत्रिक प्रक्रिया में महिलाओं के अधिकारों की उन्होंने पुरजोर वकालत की और पंचायती राज संस्थाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया गया। इस अवसर पर एडीसी सौरभ जस्सल, एसीटूडीसी सुभाष गौतम सहित विभिन्न अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

सन नियो के सूरज प्रताप सिंह और गौरव बाजपेयी ने बताया, उनके लिए दशहरा क्यों है खास

मध्य प्रदेश/उत्तर प्रदेश, अक्टूबर 2026: दशहरा सिर्फ बुराई पर...

झूले गए, रोजगार गया, बच्चों की मुस्कान ले गया — NIT दशहरा में उत्सव नहीं, निराशा!

फरीदाबाद:(ANURAG SHARMA) फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा मैदान पर इस...

विश्व ऑस्टियोपोरोसिस दिवस: हड्डियों की कमजोरी सिर्फ बढ़ती उम्र की समस्या नहीं, जानें इसके जोखिम

फरीदाबाद: (ANURAG SHARMA) ऑस्टियोपोरोसिस हड्डियों से जुड़ी एक बीमारी...