उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों ने ली सद्भावना शपथ

Date:

शिमला 20 अगस्त – अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने आज यहाँ बचत भवन सभागार में उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों को सद्भावना शपथ दिलाई।

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की 80 वीं जयंती के अवसर पर उपायुक्त कार्यालय के कर्मचारियों ने सद्भावना दिवस मनाया तथा सद्भावना शपथ ली।

अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि हम सभी को जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव नहीं करना चाहिए। सभी लोगों को भावनात्मक एकता एवं सद्भावना के साथ कार्य करना चाहिए।

इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकाॅल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

केआर मंगलम यूनिवर्सिटी में 27–28 अक्टूबर को होगा ‘आइडियाज 4.0 – द इनोवेशन कार्निवल 2026’ का आयोजन

गुरुग्राम, 22 अक्टूबर 2026(ANURAG SHARMA) केआर मंगलम यूनिवर्सिटी, सोहना...

“हॉरर और कॉमेडी का मेल बहुत दिलचस्प होता है”: अक्षय कुमार

‘भूत बंगला’ के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की तैयारी के...