फरीदाबाद पुलिस टीम ने BK Convent School में विद्यार्थियों को किया जागरूक

Date:

फरीदाबाद- माननीय पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद के आदेशानुसार और पुलिस उपायुक्त मुख्यालय के दिशा-निर्देशानुसार आज सामुदायिक पुलिसिंग टीम द्वारा BK Convent School में विद्यार्थियों को साइबर अपराध, यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को यातायात नियमों, साइबर सुरक्षा, गुड टच और बैड टच, नशे के दुष्प्रभावों के साथ-साथ आपातकालीन स्थिति में डायल 112 का महत्व बताया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक करना और उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करना था। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में बच्चों को तिरंगे के सम्मान में शपथ दिलाई गई और तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

डंपिंग यार्ड बनाने के विरोध में महापंचायत, लोगों ने निकाला पैदल विरोध मार्च

शांतिपूर्ण अहिंसक आंदोलन जारी रहेगा : विजय प्रताप फरीदाबाद :...

भाजपा सरकार की गलत नीतियों ने जनता को परेशानी और बिजली कर्मचारियों को आंदोलन के लिए किया मजबूर: रोहित नागर

None selected तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रोहित...